गोमो स्टेशन से युवक का शव बरामद
चितरा (देवघर) गोमो जीआरपी ने चितरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी वासुदेव दास (35 वर्ष) के
चितरा (देवघर) : गोमो जीआरपी ने चितरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी वासुदेव दास (35 वर्ष) के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। रविवार देर शाम शव यहां लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार नौकरी के सिलसिले में वह गुरुवार को घर से रांची के लिए निकला था। शनिवार को गोमो रेलवे स्टेशन से आगे शव बरामद होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिजन धनबाद पहुंचे। मृतक की मां उपासी दासीन का कहना है कि वह घर का मुखिया और इकलौता कमाने वाला पुत्र था। उसकी चार संतानों की परवरिश और शिक्षा की व्यवस्था करने वाला कोई नहीं रह गया। वहीं मृतक की पत्नी रमणी, पुत्री रजनी सहित छोटा भाई दुखन दास, बहनोई शुकदेव महरा ने हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंकने की आशंका व्यक्त की। बताया कि उसके साथ चार लोग रांची गए थे। वह अपने साथ नौकरी की फाइल लेकर गया था। घटनास्थल से ना तो फाइल मिली है और ना ही यह पता चल पाया कि उसके साथ कौन लोग थे, जो उसके साथ रांची गए थे।