Move to Jagran APP

जल संकट के लिए राज्य में बनेगा जल नीति

देवघर बुधवार को देवघर पहुंचे राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि पानी की समस्या देवघर शहर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य व पूरे देश में है और दिन प्रतिदिन यह समस्या बढ़ती जा रही है। देवघर परिसदन में पत्रकारों का संबोधित करते हुए कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और इसके लिए काम भी किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में पानी की समस्या को दूर करने के लिए कैबिनेट की बैठक में जलनीति बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सभी विभागों को समंवय स्थापित कर काम करना होगा ताकि सही रूप से जल नीति कार्य कर सके। जल नीति बनने के बाद अलग-अलग विभागों के एक साथ काम करने पर तेजी से काम होगा। आने वाले समय में जल्द ही जल नीति बनकर तैयार हो जाएगी। जल संकट के लिए राज्य में बनेगा जल नीति

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jun 2019 07:35 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 06:39 AM (IST)
जल संकट के लिए राज्य में बनेगा जल नीति
जल संकट के लिए राज्य में बनेगा जल नीति

देवघर : बुधवार को देवघर पहुंचे राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि पानी की समस्या देवघर शहर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य व पूरे देश में है और दिन प्रतिदिन यह समस्या बढ़ती जा रही है। देवघर परिसदन में पत्रकारों का संबोधित करते हुए कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और इसके लिए काम भी किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में पानी की समस्या को दूर करने के लिए कैबिनेट की बैठक में जलनीति बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सभी विभागों को समंवय स्थापित कर काम करना होगा ताकि सही रूप से जल नीति कार्य कर सके। जल नीति बनने के बाद अलग-अलग विभागों के एक साथ काम करने पर तेजी से काम होगा। आने वाले समय में जल्द ही जल नीति बनकर तैयार हो जाएगी। जल नीति के तहत बरसात में नदी नालों का पानी जो बह जाता है उसे किस प्रकार रोका जाए, इस पर कार्य किया जाएगा ताकि दिन-प्रतिदिन नीचे जा रहे जल स्तर को ऊपर लाया जा सके और पानी की समस्या को दूर किया जा सके। पानी की समस्या को दूर करने को आम लोगो को भी सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कि भाजपा सरकार झारखंड राज्य को एक विकसित राज्य की श्रेणी लाने के लिए लगातार काम कर रही है। आज बाबानगरी में प्रवेश करते ही केंद्र सरकार द्वारा बड़ी सौगात दी गई है, जिसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने 1037 करोड़ की लागत से बनने वाले सड़क को मंजूरी प्रदान की गई, जिसमें 1652 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा इसमें 166 सड़क एवं 6 पुल का निर्माण कराया जाएगा। संताल परगना में भी तेजी से विकास किया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त बनाने पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से दो लाख सखी मंडल का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पूरा कर लिया गया है। किसी भी राज्य, समाज के विकास के लिए महिलाओं की भूमिका अहम होती है। महिलाओं को सशक्त बनाने के बाद ही राज्य का विकास हो सकता है। सखी मंडल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही अन्य कई योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। सरकार का एक ही लक्ष्य है झारखंड को पूर्ण विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा करना और इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। पिछले 4 वर्षों में राज्य में जो विकास हुए हैं, वह आज तक नहीं हुए थे। चार वर्षो में राज्य में 23 हजार किलोमीटर सड़क का जाल बिछा। विकास के लिए सड़क सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसके लिए राज्य के सभी जिलों पर उनकी विशेष नजर है। मुंडा अपने निजी कार्यक्रम को लेकर देवघर पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक नारायण दास, जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, रीता चौरसिया सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.