Move to Jagran APP

मनमाने तरीके से काम कर रहा नगर निगम

नगर निगम के आधे वार्ड पार्षदों ने गुरुवार को नगर आयुक्त की कार्यशैली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 05:31 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 06:39 AM (IST)
मनमाने तरीके से काम कर रहा नगर निगम
मनमाने तरीके से काम कर रहा नगर निगम

देवघर : नगर निगम के आधे वार्ड पार्षदों ने गुरुवार को नगर आयुक्त की कार्यशैली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान वार्ड पार्षदों ने नगर निगम की कार्यशैली और यहां हावी बिचौलियों पर जमकर प्रहार किया। कहा कि अगर शीघ्र ही स्थिति में सुधार नहीं किया जाता तो आंदोलन को तेज होगा। वार्ड पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रबंधन वार्ड पार्षदों की भावना को दरकिनार कर मनमाने तरीके से काम कर रहा है। नगर निगम में बिचौलियों का राज कायम है। अवैध वसूली चरम पर है।

loksabha election banner

नहीं बुलाई जाती है संपूर्ण बोर्ड की बैठक : वर्तमान नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह द्वारा स्थानीय समिति की नियमित बैठक नहीं कराई जाती है और ना ही नगर निगम की संपूर्ण बोर्ड बैठक बुलाई जाती है। बैठक में लिए गए निर्णयों को सही तरीके से अंकित नहीं किया जाता है और नहीं उसका अनुपालन कराया जाता है।

वार्ड पार्षदों ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कुछ अतिरिक्त फंड मुहैया कराए जाने की भी मांग की। उस फंड का सही समय पर खर्च शहरी क्षेत्र में पारदर्शिता के साथ हो इसकी भी व्यवस्था कराई जाए। पार्षदों ने निगम में कार्यरत कनीय अभियंता समीर सिन्हा पर भी भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया और अविलंब हटाने की मांग की। वार्ड पर्षदों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति एवं इसका भुगतान भी समय से कराने की मांग की।

गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने की मांग: वार्ड पार्षदों ने कहा कि नगर निगम द्वारा 2019 के श्रावणी मेले में कराए गए सभी कार्यों की जांच एवं आवंटन के तरीके की भी विस्तृत जांच की हो। एलईडी लाइट व सरैत बंदोबस्ती की भी जांच की जाए। साथ ही टेंडर आमंत्रित किए जाने में हो रही गड़बड़ियों पर भी अंकुश लगाया जाए। धरना के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र वार्ड पार्षदों ने संबंधित नगर आयुक्त को सौंपा। मौके पर दिनेश कुमार यादव, बिहारी महतो, मृत्युंजय कुमार, कन्हैया झा, सुभाष कुमार राणा, सुनीता, डौली देवी, लक्ष्मी कुमारी, चंदा कुमारी, प्रेमानंद वर्मा, रामकृष्ण प्रसाद, मिथिलेश चरण मिश्र, मंजू देवी, संजू देवी, प्रेमलता देवी, राजेंद्र दास, रवि राउत आदि उपस्थित थे। - ये है प्रमुख मांगें

- स्थानीय समिति की हो नियमित बैठक

- संपूर्ण बोर्ड की बैठक अविलंब बुलाई जाए

- वार्ड की योजनाओं की राशि में नहीं हो भेदभाव

- टेंडर में अनियमितता व बिचौलियों का राज खत्म हो

- नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगे अंकुश

- चुनाव पूर्व पूरे शहर में हो लाइट व एलईडी की व्यवस्था

- बंदोबस्ती आंवटन का तरीका पारदर्शी हो और इसमें हुई अनियमितता की हो जांच

- बोर्ड व स्थायी समिति की बैठक के बाद लिए गए प्रस्तावों के अनुसार ही आमंत्रित हो टेंडर

- बंद हो वार्ड पार्षदों की अनदेखी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.