मेंहदी प्रतियोगिता के जरिए मतदाताओं को किया गया जागरूक
मतदाता चुनावी प्रक्रिया में भाग लेकर योग्य प्रतिनिधियों का चयन करें। प्रतियोगिता के दौरान प्रखंड क्षेत्र के 15 एसएसजी ग्रुप की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुधांशु शेखर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी देव प्रसाद महिला प्रसार पदाधिकारी विभा वर्मा समेत सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
जसीडीह : देवघर प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में मतदाता जागरूकता को लेकर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक किशोर ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रतिभागियों और मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना एवं अधिकार और कर्तव्य के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अधिक से अधिक मतदाता चुनावी प्रक्रिया में भाग लेकर योग्य प्रतिनिधियों का चयन करें। प्रतियोगिता के दौरान प्रखंड क्षेत्र के 15 एसएसजी ग्रुप की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुधांशु शेखर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी देव प्रसाद महिला प्रसार पदाधिकारी विभा वर्मा समेत सभी पदाधिकारी मौजूद थे।