खेती में कृषि उपकरणों का करें उपयोग
सारठ प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा कार्यालय परिसर में मंगलवार को विधायक रणधीर कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के आधा दर्जन किसानों के बीच जीरोटिल कम फर्टिलाइजर सीड ड्रील मशीन का वितरण किया।
सारठ : सारठ प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा कार्यालय परिसर में मंगलवार को विधायक रणधीर कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के आधा दर्जन किसानों के बीच जीरोटिल कम फर्टिलाइजर सीड ड्रील मशीन का वितरण किया। इस दौरान विधायक रणधीर सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए हैं और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने किसानों को दिए गए कृषि उपकरणों के उपयोग पर जोर दिया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशांक शेखर ने मौके पर मौजूद किसानों को उपकरण की महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। बीटीएम ने बताया कि इस उपकरण से किसान एक साथ तीन काम ले सकते हैं। जोताई के साथ साथ खाद एवं बीच भी इसमें समान दूरी पर गिरता है जिससे पौधे का विकास अधिक से अधिक होता है। और उत्पादन में काफी बढ़ोत्तरी होती है। उधर सारठ प्रखंड में चल रहे बीजीआरईआई योजना केंद्र यादव, अशोक कुमार, राजा तिवारी, समेत अन्य भी मौजूद थे।