लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार
जागरण संवाददाता देवघर नगर थाना क्षेत्र के जमुनाजोर पुल के पास 26 मई को हुए लूटकांड के
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 06:37 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 06:37 PM (IST)
जागरण संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के जमुनाजोर पुल के पास 26 मई को हुए लूटकांड के आरोपित को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित मनीष कुमार राउत उर्फ राव रिखिया थाना क्षेत्र के लोढि़या गांव का रहनेवाला है। मामले के आइओ रामानुज सिंह ने बताया कि उसे हरलाजोरी के पास से पकड़ा गया। इस मामले में एक अन्य आरोपित रौशन राउत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रौशन व मनीष आपस में रिश्तेदार हैं। इन पर आरोप है कि इन लोगों ने एक पीअप वैन के चालक से 600 रुपया लूट लिया था। मनीष शातिर बदमाश है और वह पहले भी रिखिया थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य लूट कांड में जेल जा चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें