Move to Jagran APP

बांग्लादेश के जलमार्ग से जुड़ेंगे पूर्वोत्तर के राज्य: बिप्लब देव

tripura CM biplab deb in Deoghar. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने बताया कि जलमार्ग से परिवहन के लिए बांग्लादेश व भारत सरकार दोनों ने सहमति दे दी है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 12:53 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 12:53 PM (IST)
बांग्लादेश के जलमार्ग से जुड़ेंगे पूर्वोत्तर के राज्य: बिप्लब देव
बांग्लादेश के जलमार्ग से जुड़ेंगे पूर्वोत्तर के राज्य: बिप्लब देव

जागरण संवाददाता, देवघर। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव गुरुवार को देवघर के सत्संग आश्रम में आए। उन्होंने अशोक दा से आशीर्वाद लिया। कहा कि परिवहन में लग रही अधिक लागत को कम करने के लिए बांग्लादेश के जलमार्ग के माध्यम से पूर्वोत्तर के राज्यों को जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है। दावा किया कि नरेंद्र मोदी के मुकाबले में कोई नहीं है।

prime article banner

देव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्वोत्तर भारत के किसी भी राज्य में जलमार्ग से परिवहन की व्यवस्था नहीं है। इससे परिवहन की लागत बहुत अधिक हो जाती है। बांग्लादेश से जलमार्ग से पूर्वोत्तर के राज्यों को जोड़ने की व्यवस्था है क्योंकि अभी तक परिवहन हल्दिया बंदरगाह तक ही होता है। यहां से सड़क मार्ग से गुवाहाटी की दूरी 1220 किमी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जलमार्ग से परिवहन के लिए बांग्लादेश व भारत सरकार दोनों ने सहमति दे दी है।

बांग्लादेश में चुनाव के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसमें त्रिपुरा की महती भूमिका रहेगी और बंदरगाह भी त्रिपुरा में बनाया जाएगा। इसके शुरू होते ही पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों का संपर्क जलमार्ग से हो जाएगा। प्रधानमंत्री का पूर्वोत्तर भारत के राज्यों को अष्टलक्ष्मी यानी धनवान बनाने का सपना भी पूरा होगा। नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा।

तीन प्रदेशों में हार का नहीं होगा लोस चुनाव में असर

देव ने कहा कि हालिया चुनाव में भाजपा की हार जरूर हुई है। जनता का फैसला मान्य है। जनता चुनावी समीकरण को बनाती और बिगाड़ती है। समीकरण के आधार पर गणित देखें तो कुल वोट पाने में भाजपा आगे है। दावा किया कि तीन प्रदेश में हुई हार का असर लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा। नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने के लिए कोई नाम तो सामने आए। फिर आगे की बात होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.