पर्यावरण के लिए पौधारोपण ही विकल्प
पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सोमवार को उच्च विद्यालय बसबुटिया के प्रधानाध्यापक अनिल झा शैलेश कुमार रजनी कुमारी कुमार विक्रम सहित छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण व विद्यालय की साफ-सफाई की।
पालोजोरी : पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सोमवार को उच्च विद्यालय बसबुटिया के प्रधानाध्यापक अनिल झा, शैलेश कुमार, रजनी कुमारी, कुमार विक्रम सहित छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण व विद्यालय की साफ-सफाई की। प्रधानाध्यापक अनिल झा ने कहा कि वायु प्रदूषण का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसे नियंत्रित करने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाना ही एकमात्र विकल्प है। रजनी कुमारी ने कहा कि पौधारोपण से जल संरक्षण, पक्षियों और जानवरों के लिए आवास, वातावरण प्रदूषण नियंत्रण संभव है। शैलेश कुमार ने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है। पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण हैं। कुमार विक्रम ने कहा कि समय रहते यदि जागरुक नहीं हुए तो आने वाले समय में भीषण जल संकट से जूझना पड़ सकता है। प्रधानाचार्य अनिल झा ने कहा कि कहा कि विद्यालय में स्वच्छता व पर्यावरण को लेकर लगातार कार्यक्रम किया जा रहा है। मौके पर राज नारायण सिंह, उत्तम कुमार सिंह व भारती सहित अन्य उपस्थित थे। इस मौके पर बच्चों को जल संरक्षण व पौधारोपण के लिए संकल्प दिलाया गया।