देवघर कॉलेज परिसर में किया गया पौधारोपण
देवघर महाविद्यालय परिसर में मिशन 100 करोड़ वृक्ष संस्था के द्वारा पौधारोपण किया गया। जिसमें शरीफा आंवला व अन्य फलदार पौधे के साथ दर्जनों औषधीय पौधे लगाए गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 05:04 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:22 AM (IST)
देवघर : देवघर महाविद्यालय परिसर में मिशन 100 करोड़ वृक्ष संस्था के द्वारा पौधारोपण किया गया। जिसमें शरीफा, आंवला व अन्य फलदार पौधे के साथ दर्जनों औषधीय पौधे लगाए गए। मौके पर देवघर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत गुप्ता ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत की महत्वपूर्ण है। अगर पेड़ नहीं रहे तो लोगों को ऑक्सीजन सिलिडर अपने साथ लेकर चलना पड़ेगा। उन्होंने सभी लोगों को पेड़ लगाने व उसका संरक्षण करने की सलाह दी। मौके पर शरद चंद्र उपाध्याय, मिशन एक सौ करोड़ वृक्ष के संरक्षक चमन कुमार, कुंदन शर्मा, शेखर सुमन, निशांत शेखर, अक्षय कुमार, नयन राज व अन्य सदस्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें