Move to Jagran APP

एम्स में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या, वापस भी लौट रहे

देवीपुर(देवर) एम्स देवघर में इलाज के लिए शुक्रवार को बिहार झारखंड के विभिन्न जिलों से भ

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 06:48 PM (IST)
एम्स में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या, वापस भी लौट रहे
एम्स में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या, वापस भी लौट रहे

देवीपुर(देवर): एम्स देवघर में इलाज के लिए शुक्रवार को बिहार, झारखंड के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पंजीकरण का समय सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक निर्धारित है। ओपीडी नौ बजे से दो बजे दिन तक है। भीड़ का अंदाजा इसी बात से पांच बजे सुबह से ही लंबी लंबी कतारें लग गई। महज एक घंटे के अंदर दो सौ लोगों का निबंधन पूरा हो गया। बावजूद लोग हटने का नाम नहीं ले रहे थे। सुरक्षा गार्ड से लोग उलझ पड़े लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया गया। आधे से अधिक लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं था। लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। महिला और पुरुषों की अलग अलग कतारें नहीं थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थाना से कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थे। बाहर भीड़ में कोरोना संक्रमण को लेकर ना ही जिला प्रशासन और ना ही एम्स प्रशासन की ओर से कोई खास इंतजाम देखा गया। दरअसल, रजिस्ट्रेशन के लिए टोकन लेकर बैंक में जमा रुपये जमा करना या एटीएम कार्ड का होना आवश्यक है। आधे से अधिक लोगों के पास न तो एटीएम था और ना ही बैंक का टोकन कटा पा रहे थे। दूर दराज के इलाकों से आए लोग लाइन में खड़े रहकर लौट रहे थे। एम्स प्रशासन ने बताया कि शुरुआत में कुछ परेशानी है,जिसे दो चार दिनों में दूर कर लिया जायेगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की जाएगी। चिकित्सकों ने कहा कि दो सौ लोगों का अच्छी तरह इलाज करेंगे। एम्स के गरिमा के अनुरूप उच्च स्तरीय चिकित्सा का लाभ लोगों को मिलेगा। जनता से सहयोग की अपील की गई है। दो सौ लोगों का शुक्रवार को इलाज किया गया। डा. एस पात्रा ने बताया कि आधे से अधिक मरीजों ने जेनरल फिजिशियन से इलाज कराया। आंख, हड्डी और शुगर के मरीजों का इलाज किया गया।सभी विभागों में मरीजों का इलाज किया गया। डा. पात्रा ने कहा कि लगभग मरीज पुराने हैं जिसकी चिकित्सा अन्यत्र की जा रही थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.