15 से विद्यासागर में रुकेगी कोलकाता-जसीडीह ट्रेन
जागरण संवाददाता, देवघर : कोलकाता-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन का ठहराव अब विद्यासागर स्टेशन पर
जागरण संवाददाता, देवघर : कोलकाता-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन का ठहराव अब विद्यासागर स्टेशन पर भी होगा। सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। 15 सितंबर से इसका ठहराव शुरू हो जाएगा। डिप्टी डायरेक्टर रेलवे बोर्ड विवेक कुमार सिन्हा ने इस आशय का पत्र कोलकाता मुख्यालय को भेज दिया है। 48 घंटे में इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी। मंगलवार को यह आदेश जारी हो गया है। सांसद ने कहा कि 15 सितंबर को विद्यासागर स्टेशन पर होने वाले आयोजन के समय समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी एवं कृषि मंत्री रणधीर ¨सह भी मौजूद रहें यह प्रयास होगा। मंत्री द्वय को आमंत्रित किया जा रहा है। जानकारी हो कि इस ट्रेन के ठहराव से देवघर एवं हावड़ा की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।