Move to Jagran APP

अधिकार के लिए करना होगा आंदोलन

संवाद सूत्र देवघर झारखंड असंगठित दैनिक मजदूर संघ का स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। इ

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 12:56 AM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 12:56 AM (IST)
अधिकार के लिए करना होगा आंदोलन
अधिकार के लिए करना होगा आंदोलन

संवाद सूत्र, देवघर: झारखंड असंगठित दैनिक मजदूर संघ का स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। इसमें काफी संख्या में कर्मी मौजूद थे। इस दौरान संघ के अध्यक्ष हरिहर यादव ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूर सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं। जागरूकता एवं जानकारी के अभाव में मजदूर योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सरकार योजनाएं तो बना रही है लेकिन ये उन तक पहुंच नहीं पा रही है। कहा कि मजदूरों के हक के लिए संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। साथ ही श्रम विभाग से मजदूरों को उनका हक दिलाया जाएगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय परिषद् सदस्य पशुपति कोल ने कहा कि सरकार मजदूरों के हित को लेकर गंभीर नहीं है। इनका लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपना हक पाने के लिए मजदूरों का एक होना होगा और सरकार पर दवाब बनाना होगा। मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष भूतनाथ यादव, महासचिव संजय मंडल, उपाध्यक्ष नवल तांती, राम प्रसाद भारती, चंदन वर्मा, महेश राणा सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.