युवाओं से गंदगी-भ्रष्टाचार मिटाने की अपील
देवघर : भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो की ओर से मंगलवार को तिरंगा
देवघर : भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो की ओर से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा इंडोर स्टेडियम से निकाली गई। शहर का भ्रमण करते हुए कार्यकर्ता टावर चौक तक गए। यहां महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
टावर चौक पर सभा को संबोधित करते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 2022 में देश आजादी का 75वां वर्षगांठ मनाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से इन पांच वर्षों में देश से गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद व जातिवाद को मिटाने की अपील की है। स्व. इंदिरा गांधी ने 1971 में देश से गरीबी हटाने का नारा दिया था, लेकिन गरीबी नहीं हटी। कांग्रेस के झूठ के कारण आम लोगों को नेताओं पर से विश्वास उठ गया जिसका परिणाम हुआ कि देश में केजरीवाल जैसे नेता पैदा हो गए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन पांच वर्षों के दौरान कोई भी आदमी कच्चा आवास में नहीं रहेगा। सबके घरों में बिजली और शौचालय की सुविधा होगी। युवाओं को हुनरमंद बना रोजगार से जोड़ा जाएगा।
विधायक नारायण दास ने कहा कि सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है जिसका लाभ गरीबों और किसानों को मिलेगा। उन्होंने नौजवानों को देश के वीर शहीदों से प्रेरणा लेते हुए देश की सेवा में जुट जाने की बात कही।
सभा को प्रदेश मीडिया प्रभारी निशिकांत चौहान, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अभयानंद झा व पार्टी जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने भी संबोधित किया। मौके पर रीता चौरसिया, संजय यादव, ललन मिश्रा, रणवीर ¨सह, संजीव झा, सुमन ¨सह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।