मरीज ने अस्पताल के बाथरूम से किया भागने का प्रयास
देवघर : सदर अस्पताल में भर्ती मरीज सारठ थाना क्षेत्र के समलापुर निवासी नरेश राय ने शनिवार क
देवघर : सदर अस्पताल में भर्ती मरीज सारठ थाना क्षेत्र के समलापुर निवासी नरेश राय ने शनिवार को बाथरूम से भागने का प्रयास किया। मरीज बाथरूम की खिड़की से बाहर निकल कर पाइप के सहारे कुछ दूर तक नीचे उतरा। बाद में उसने छलांग लगा दी। इससे उसे आंशिक रूप से चोट भी लगी। बाद में अस्पताल कर्मी व परिजन की मदद से उसे वापस अस्पताल लाया गया। इलाज के लिए उसे भर्ती कर लिया गया है। परिजन ने बताया कि 20 जनवरी को उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे इलाज के लिए यहां लाया गया था। अस्पताल के दूसरी मंजिल पर स्थित वार्ड में भर्ती किया गया। यहां उसका इलाज चल रहा था। इसी क्रम में 26 जनवरी को अचानक उसे बैचेनी महसूस हुई। जिसके बाद उसने बाथरूम जाने की इच्छा जाहिर की। परिजन लेकर उसे बाथरूम तक गए। वह बाथरूम के अंदर चला गया। कुछ देर तक वह बाहर नहीं निकला तो परिजन अंदर गए। बाथरूम के अंदर नहीं पाकर खिड़की से झांककर देखा तो वह पाइप के सहारे उतरने का प्रयास कर रहा था। बताया कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद से उसे लगातार बैचेनी हो रही है। आवाज लगाने पर वह नीचे कूद पड़ा।