घर से सामान लेने युवक का शव कुआं से बरामद
सारठ (देवघर) थाना क्षेत्र के सबेजोर गांव सिद्धार्थ कुमार सिंह (21 वर्ष) का शव गांव के समीप एक कुआं से बरामद किया गया। मृतक एचडीएफसी बैंक के तहत संचालित सीएसपी में बतौर कर्मी काम करता था। घटना के संबंध में परिजन ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से हत्या करने के बाद शव को कुआं में डाल दिया। पुलिस भी हत्या की आशंका से इंकार नहीं कर रही है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने की बात कह रही है।
सारठ (देवघर) : थाना क्षेत्र के सबेजोर गांव सिद्धार्थ कुमार सिंह (21 वर्ष) का शव गांव के समीप एक कुआं से बरामद किया गया। मृतक एचडीएफसी बैंक के तहत संचालित सीएसपी में बतौर कर्मी काम करता था। घटना के संबंध में परिजन ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से हत्या करने के बाद शव को कुआं में डाल दिया। पुलिस भी हत्या की आशंका से इंकार नहीं कर रही है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने की बात कह रही है। परिजन के अनुसार सिद्धार्थ गुरुवार शाम पांच बजे घर से चोकर लाने की बात कहकर निकला था। लेकिन रात आठ बजे तक वह घर नहीं लौटा। परिजन ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन शुरु कर दिया। खोजबीन करने के बाद लगभग देर रात लगभग दो बजे परिजन व ग्रामीण कुआं के पास पहुंचे। जहां उनलोगों की नजर चप्पल पर पड़ी। अनहोनी की आशंका होने पर झगड़ को कुआं में डाला गया। झगड़ की मदद से शव को कुआं से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है। मामले को लेकर मृतक के परिजन की ओर से कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।