हादसे को लेकर रिखिया थाना प्रभारी निलंबित
जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर कॉलेज रोड पर हुए सड़क हादसे से जुड़े मामले में रिखिय
जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर कॉलेज रोड पर हुए सड़क हादसे से जुड़े मामले में रिखिया थाना प्रभारी राजीव रंजन को एसपी नरेंद्र कुमार ¨सह ने निलंबित कर दिया है। जानकारी हो कि इस घटना में एक महिला जुली देवी की मौत हो गई थी वहीं उसके दो बच्चे घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों का कोलकाता के निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। लोगों का आरोप था कि जिस स्कार्पियो गाड़ी से हादसा हुआ था उसमें रिखिया थाना प्रभारी राजीव रंजन भी सवार थे। थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने रविवार को जमकर हंगामा किया था। सड़क जाम कर दिया गया था। बाद में सांसद निशिकांत दुबे भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने इस घटना को दुखद करार देते हुए कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया था। मामले को बढ़ता देख राजीव रंजन को निलंबित कर दिया गया। जानकारी हो कि इस घटना के बाद राजीव रंजन के साथ मारपीट हुई थी। हादसे में वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज रांची में चल रहा है। इस दौरान उनका सर्विस रिवाल्वर भी खो गया था। उसकी तलाश भी जारी है। सर्विस रिवाल्वर खो जाने को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है। एसपी ने इस संबंध में मामला दर्ज करने का निर्देश नगर थाना प्रभारी को दिया है।