Move to Jagran APP

भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को किया चौपट

हटिया मैदान में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेता सह बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान वे भाजपा के खिलाफ जमकर बरसे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 06:58 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:18 AM (IST)
भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को किया चौपट
भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को किया चौपट

मोहनपुर : हटिया मैदान में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेता सह बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान वे भाजपा के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य गठन के 19 साल बीत गए जिसमें 16 साल भाजपा का राजपाट रहा। इन सोलह सालों मे भाजपा ने झारखंड को बर्बाद कर रख दिया। झारखंड राज्य अलग होने के बाद लोगों को जो सपना था कि जल जंगल जमीन को बचा कर एक सुखमय राज्य की स्थापना होगी लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ। झारखंड के लोग गरीबी व भुखमरी मे मरने को विवश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास को निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड को रघुवर दास ने और 19 साल पीछे धकेल दिया। ये नहीं चाहते कि यहां के लोग शिक्षित बनें। गरीबों के बच्चे मूर्ख रहे इसलिए विद्यालय को ही बंद करा दिया। कहा जा रहा है पढ़ लिखकर डिग्री लेकर कुछ नहीं मिलेगा। ठेला चलाओ, पकौड़ी बेचो और झारखंड मे सरकारी नौकरी छत्तीसगढ़ के आदमी करेंगे। सरकार ने झारखंड के जल जंगल व जमीन को पूंजपतियों के हाथों बेच दिया। मोदी जी ने गरीबों व बेरोजगारों को नौकरी देने का आश्वासन दिया। यही नहीं सभी के खाते मे पंद्रह-पंद्रह लाख देने का वादा किया लेकिन ऐसा नहीं किया और लोगों को पकौड़े बेचने को कहने लगे। मोदी जी केवल कब्रितान व पाकिस्तान कर रहे है और देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो रही है।

loksabha election banner

मोहनपुर से पिता को गहरा लगाव : तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पिता लालू यादव का मोहनपुर से गहरा लगाव है क्योंकि यह भगवान शिव की नगरी के साथ भगवान कृष्ण की भूमि है। इसलिए इस जगह का नाम मोहनपुर है। उनके पिता को षड्यंत्र के तहत जेल में रखा गया है। अगर झारखंड मे महागठबंधन की सरकार बनी तो गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व किसानों को उसका हक मिलेग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.