आजसू ने शुरू की स्वाभिमान जनादेश यात्रा
आजसू पार्टी जिला इकाई ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा की शुरुआत बुधवार को मधुपुर से की।
मधुपुर : आजसू पार्टी जिला इकाई ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा की शुरुआत बुधवार को मधुपुर से की। शहर के भेड़वा रोड से होते हुए विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ध्रुव शाह ने कहा कि दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में आजसू द्वारा स्वराज अभियान जनादेश यात्रा आयोजित की गई है। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। महात्मा गांधी की जयंती पर पार्टी एक विचार एवं संघर्ष को गति देने के उद्देश्य स्वाभिमान जनादेश यात्रा के रूप से मना रही है। वहीं विशेष राज्य की मांग को लेकर ऐतिहासिक 334 किलोमीटर का मानव श्रृंखला आयोजित कर जनता ने अपने हक की बात रखने का काम किया। दो अक्टूबर को केंद्रीय अध्यक्ष ने स्वराज स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ किया है।