करौं व सारठ में कोरोना जांच को लिया 51 लोगों का सैंपल
प्रखंड थाना के कर्मियों का कोविड जांच कराया जाना है साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर विशेष एहतियात बरती जाए। हैंड सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा किया जाए सैंपल कलेक्शन टीम में मुख्य रूप में मंतोष मिर्धाअरविद दास गोलू राम हेम्ब्रम सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
जागरण टीम, सारठ/करौं : सारठ प्रखंड में बुधवार को पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए परिवार के सदस्य सहित गांव के लोगों का सैंपल कलेक्ट किया गया। कुल 39 लोगों का स्वाब कलेक्ट कर जांच के लिए धनबाद भेजा गया है। सोमवार को मिले पॉजिटिव का दोबारा सैंपल कलेक्ट किया गया। जिसे देवघर जांच के लिए ट्रूनेट भेजा जाएगा। जांच टीम में लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार मिश्र और दिवाकर तिवारी मौजूद थे।
करौं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक सहित सभी कर्मियों का ट्रूनेट द्वारा कोरोना जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्णकांत सिंह ने बताया कि कुल एक दर्जन लोगों का सैंपल लेकर देवघर भेजा दिया गया है।
विभागीय आदेशानुसार सभी बैंक, प्रखंड, थाना के कर्मियों की कोविड जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर विशेष एहतियात बरती जाए। हैंड सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा किया जाए सैंपल कलेक्शन टीम में मुख्य रूप में मंतोष मिर्धा, अरविद दास, गोलू राम हेम्ब्रम सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।