हास्य कलाकार सुनील पाल ने दर्शकों को गुदगुदाया
मधुपुर (देवघर) : मधुपुर अनुमंडल का 27 वां स्थापना दिवस बुधवार रात धूमधाम से संपन्न हो गया। श
मधुपुर (देवघर) : मधुपुर अनुमंडल का 27 वां स्थापना दिवस बुधवार रात धूमधाम से संपन्न हो गया। शेखपुरा के रामलीला मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। मधुपुर महोत्सव का समापन रात नौ बजे मशहूर हास्य कलाकार सुनील पाल के हास्य की फुहारों के बीच हुआ। महोत्सव स्थल चुनावी मौसम के रंग व नेताओं के व्यंग से सराबोर हो गया। सुनील पाल ने शहरवासियों का खूब मनोरंजन किया। कहा की झारखंड तो कई बार आए लेकिन बाबा बैजनाथ की धरती मधुपुर पहली बार आया हूं। नाम के अनुरूप मधुपुर के लोग बहुत ही मीठे और अच्छे हैं। यहां जिस कलाकार ने तालियां ले ली, वह आगे ही बढ़ता जाता है। हजारों की भीड़ शेखपुरा के मैदान में सुनील को सुनने के लिए उमड़ पड़ी। कुछ नए कुछ चु¨नदा पुराने टुकड़ों को सुनाया। सुनील ने राजनेताओं को जहां निशाने पर रखा, वहीं युवा- युवतियों और महिलाओं के बीच की मिठास का भी रंग घोला। कहा अगर करोगे प्यार सीता से तो राम हो जाओगे। अगर करोगे प्यार राधा से तो श्याम बन जाओगे। अगर करोगे जबरदस्ती आसाराम बन जाओगे। हंसी ठिठोली का यह सिलसिला रात 10 बजे तक चलता रहा।
मंत्री राज परिवार को मंच पर लाकर प्रसिद्ध गायक विपिन सचदेवा व साधना सरगम ने ना केवल अपने गीतों से लोगों को अपनी ओर बांधे रखा बल्कि जमकर ठुमके भी लगाए। मंत्री राज परिवार अपनी पत्नी महालक्ष्मी परिवार के साथ मंच पर आकर स्थानीय नृत्य कलाकारों के साथ जमकर आनंद उठाया और ठुमके भी लगाए।