शिक्षा के अभाव में हो रहा बाल विवाह
अनुमंडल के मारगोमुंडा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र में आश्रय मधुपुर व गर्ल्स फर्स्ट फंड के सहयोग से चल रहे दो दिवसीय बाल विवाह रोकथाम के लिए क्षमता विकास प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया।
मधुपुर : अनुमंडल के मारगोमुंडा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र में आश्रय मधुपुर व गर्ल्स फर्स्ट फंड के सहयोग से चल रहे दो दिवसीय बाल विवाह रोकथाम के लिए क्षमता विकास प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। मौके पर संस्था के सचिव दीपा देवी ने कहा कि बाल विवाह, सामाजिक व कानूनन अपराध है। कम उम्र में बच्ची की शादी करने से उनकी शारीरिक क्षमता कम हो जाती है। साथ ही जन्म लेने वाले बच्चे भी कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने किशोरियों को बाल विवाह से होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराया। किशोरियों से बाल विवाह से संबंधित कई प्रश्न भी पूछे। कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए हम सभी को जागरूक होना जरूरी है। तभी इस पर रोक लगाया जा सकता है। किसी के भी आसपास बाल विवाह होने की सूचना मिलने पर अपने नजदीकी पुलिस थाना या फिर किसी सरकारी अधिकारी को सूचित करें ताकि इसे रोका जा सके। शिक्षा के अभाव में आज भी बाल विवाह जैसी कुरीतियां समाज में फैली हुई है। इसे रोकने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों से कहा कि अभिभावक कम उम्र में शादी करने की बात करें तो उसका विरोध करना चाहिए। इस अवसर पर करीब 30 किशोरियों ने हिस्सा लिया। मौके पर दिलीप यादव समेत दर्जनों किशोरियां मौजूद थीं।