ऑनलाइन ताइक्वांडो में सौम्या व प्रीति को गोल्ड
संवाद सूत्र देवघर 29 से दो अक्टूबर तक चले ओडिशा ताइक्वांडो संघ एवं ताइक्वांडो फेडरेशन
संवाद सूत्र, देवघर : 29 से दो अक्टूबर तक चले ओडिशा ताइक्वांडो संघ एवं ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रथम ऑनलाइन ओपन पूमसे ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2020 में देवघर के खिलाड़ियों की उम्दा प्रदर्शन की बदौलत तीन स्वर्ण और तीन कांस्य पदक मिले। मधुपुर की खिलाड़ी मुस्कान कुमारी ने कैडेट वर्ग मे पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया। देवघर की प्रीति कुमारी ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक और निशु कुमारी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। जूनियर वर्ग में अमित राज मुर्मू ने कांस्य पदक दिलाया, जबकि नौ वर्षीया सौम्या भारद्वाज ने सब जूनियर वर्ग बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। देवघर से प्रतियोगिता में सात खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें तीन स्वर्ण और तीन कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने ऑनलाइन गेम का एक अलग ही अनुभव प्राप्त किया। खिलाड़ीयों ने जूम एप के माध्यम से मेहर गार्ड में अपना लाइव परफार्मेस दिया। विजयी खिलाड़ियों को जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, युधिष्ठिर प्रसाद राय, ताइक्वांडो के राजीव रंजन, आशिफ समर, आदर्श ताइक्वांडो के रविउल हुसैन, पुर्व खिलाड़ी साई राज, अर्क डे, राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रियंका, डॉलफिन डांस एकेडमी के सोनू ठाकुर ने बधाई दी। सभी पदक विजेता खिलाड़ी सोमवार को एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा से मुलाकात की। एसपी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए आगे और बेहतर तरीके से प्रदर्शन कर जिला व राज्य का रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।