खेल से होता मानसिक व शारीरिक विकास
समेत एथलेटिक्स में दौड़ लंबीकूद बैडमिटन समेत कई खेलों का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता के पश्चात चार भागों में विभाजित खेल ग्रुपों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। मौके पर प्रो.रामनंदन सिंह मीडिया प्रभारी शंभूनाथ सहाय हिमांशु झा समय अन्य लोग उपस्थित थे। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन छात्र खुपगिनथांग व स्वागत संबोधन अतोय कोन्याक ने किया।
देवघर : हिदी विद्यापीठ द्वारा संचालित गोवर्धन साहित्य महाविद्यालय की 25 वीं तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को विद्यापीठ परिसर स्थित खेल मैदान शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थान के व्यवस्थापक सह पूर्व कृष्णानंद झा ने किया। मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। बताते चलें कि हिदी विद्यापीठ गोवर्धन साहित्य महाविद्यालय में देश के नॉर्थ ईस्ट के छात्र-छात्राएं, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा आदि राज्यों की अहिदी भाषा- भाषी छात्र-छात्राएं गोवर्धन साहित्य महाविद्यालय में हिदी की शिक्षा ग्रहण करने हिदी विद्यापीठ आते हैं। ये पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी अपनी अभिरूचि रखते हैं। इसलिए प्रतिवर्ष हिदी विद्यापीठ में इनके लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल समेत एथलेटिक्स में दौड़, लंबीकूद, बैडमिटन समेत कई खेलों का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता के पश्चात चार भागों में विभाजित खेल ग्रुपों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। मौके पर प्रो. रामनंदन सिह, मीडिया प्रभारी शंभूनाथ सहाय, हिमांशु झा आदि उपस्थित थे। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन छात्र खुपगिनथांग व स्वागत संबोधन अतोय कोन्याक ने किया।