Move to Jagran APP

पोलियो उन्मूलन में समाज का अहम योगदान

जागरण टीम देवघर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने रविवार सुबह सदर अस्पताल परिसर में पो

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 12:58 AM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 12:58 AM (IST)
पोलियो उन्मूलन में समाज का अहम योगदान
पोलियो उन्मूलन में समाज का अहम योगदान

जागरण टीम, देवघर : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने रविवार सुबह सदर अस्पताल परिसर में पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन किया। उपायुक्त ने कहा कि बूथ डे के अवसर पर कम से कम 80 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नजदीकी बूथ पर जाकर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने व शेष बचे बच्चों को स्वास्थ्यकर्मियों दो दिनों तक डोर-टू-डोर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। इसके लिए समाज के सभी वर्ग के लोग आगे आकर पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। अभियान में सहयोग करने वाले चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी व सेविका-सहायिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। पांच साल के लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष नजर बनाए रखने व प्रति दिन का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, ए ग्रेड नर्स रईसा खातुन सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

मधुपुर : अनुमंडल अस्पताल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ प्रमुख बबीता देवी, सांसद प्रतिनिधि हेमंत नारायण सिंह व अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सुनील कुमार मरांडी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। 50437 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। मॉनिटरिग हेतु 6 चिकित्सकों को लगाया गया है। आयुष चिकित्सक इकबाल खान, प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रशांत सौरभ, फार्मासिस्ट रूपेश कुमार, दामोदर वर्मा, चित्रा देवी, सुनीता कुमारी, सुरबाला सुमन थे।

करौं: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का उदघाटन उप प्रमुख दिलीप दास ने किया। पहला दिन बूथ पर एवं दूसरा व तीसरा दिन घर घर जाकर पिलाना है। अभियान में कुल 36900 का लक्ष्य रखा गया है जिसमे 158 बूथ, 14 सब डिपो, 316 वैक्सीनेटर को रखा गया है। इस मौके पर प्रभारी डॉ आशा ने कहा की इस बार बूथ के पहले दिन ही 90 फीसद बच्चों को पोलियो का बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। डॉ अरविन्द कुमार, डॉ राकेश सिंह, डॉ सुनील कुमार राम, डॉ अरूप कुमार धल, बीपीएम रत्नेश सिंह, बीएएम संजय पाठक, बीडीएम अमित कुमार, उषा कुमारी कुमारी पूनम, अनीता देवी, रूबी कुमारी थे।

पालोजोरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का उदघाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एनी एलिजाबेथ टुडू ने किया। प्रभारी ने बताया कि पहला दिन बूथ पर एवं दूसरा व तीसरा दिन घर घर जाकर पिलाना है। अभियान में कुल 33456 का लक्ष्य रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.