Move to Jagran APP

वंदे पुरुषोत्तम के जयघोष से गूंजी बाबानगरी

जागरण संवाददाता, देवघर : सत्संग आश्रम के संस्थापक ठाकुर श्रीश्री अनुकूलचंद्रजी के देवघर आ

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 12:25 AM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 12:25 AM (IST)
वंदे पुरुषोत्तम के जयघोष से गूंजी बाबानगरी
वंदे पुरुषोत्तम के जयघोष से गूंजी बाबानगरी

जागरण संवाददाता, देवघर : सत्संग आश्रम के संस्थापक ठाकुर श्रीश्री अनुकूलचंद्रजी के देवघर आगमन दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सत्संग आश्रम से एक शोभा यात्रा निकाली गई। ये शोभा यात्रा सत्संग से होते हुए बैजनाथधाम स्टेशन पहुंची और वहां से फिर विभिन्न मार्ग से होते हुए सभी सत्संग लौट गए।

loksabha election banner

1956 में दो सितंबर को ही ठाकुर अनुकूलचंदजी पदमा से देवघर आए थे और फिर यहीं के होकर रह गए। उन्होंने देवघर में सत्संग आश्रम की स्थापना की। आज इस आश्रम का देश व विदेश में कई शाखाएं हैं। करीब 2.50 करोड़ अनुयायी हैं। ठाकुरजी के देवघर आगमन दिवस को कई वर्षो से धूमधाम से उत्सव की तरह मनाया जाता है। शोभायात्रा में ठाकुर जी व गुरु मां की तस्वीर को एक भव्य रथ पर रखा गया था। बैंड पार्टी, छात्र नृत्य, गीत संगीत व तरह-तरह के पोशाक में मौजूद लोगों ने माहौल को उत्सवी बना दिया। वंदे पुरुषोत्तमम व जय गुरु के उद्घोष से पूरा शहर गुंजायमान हो रहा था। शहर को खासतौर पर सजाया गया था। कई जगहों पर तोरणद्वार बनाए गए थे। शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए रास्ते में कई जगह शर्बत व पानी का इंतजाम किया गया था। प्रशासन भी पूरी तरह से चौकस नजर आई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। साथ ही ट्रैफिक को भी यात्रा के रूट पर प्रवेश करने से रोक दिया गया था।

-------------------

धार्मिक अनुष्ठान

वहीं एक मौके पर सत्संग आश्रम में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। सुबह की प्रार्थना सभा में हजारों की संख्या भी लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा उषा कीर्तन, वेदों का पाठ, हवन, विभिन्न ग्रंथों के पाठ आदि का भी आयोजन हुआ। वहीं शाम की प्रार्थना सभा में भी काफी लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को ठाकुर जी के आर्दशों के बारे में बताया गया। सभी को समाज के कल्याण के लिए काम करने की सलाह दी गई। इस दौरान लोगों ने आर्चाय अशोक दा बबई दा से आशीर्वाद लिया। वहीं रात को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार भाग ले रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.