स्कूल का ताला तोड़ चावल-दाल और आलू ले गए चोर
संवाद सूत्र, पालोजोरी (देवघर) : उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरवा में सोमवार रात चोरों ने ताले तोड़
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 12:16 AM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 12:16 AM (IST)
संवाद सूत्र, पालोजोरी (देवघर) : उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरवा में सोमवार रात चोरों ने ताले तोड़कर वहां रखे सारी सामग्री टपा ली। प्रधानाध्यापक गोखुल सोरेन ने बताया कि प्रतिदिन की तरह विद्यालय बंद होने के बाद सभी बच्चे व शिक्षक अपने घर चले गए थे। सुबह देखा तो विद्यालय के सभी कमरों के ताले ताला टूटे थे और सारी सामग्री गायब थी। बताया कि चोरों ने विद्यालय के 8 कमरों के ताले तोड़कर 10 कुर्सी, एक बोरा चावल, पांच किलो दाल, दो किलो सरसों का तेल, 20 किलो आलू, दस पैकेट मसाला और पांच ट्रे अंडा चुरा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें