पानी में तैरता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
चितरा (देवघर) थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के समीप अजय बराज सिकटिया के कैनाल में रविवार
चितरा (देवघर) : थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के समीप अजय बराज सिकटिया के कैनाल में रविवार अहले सुबह 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। मृतक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। बाद में थाना से पुलिस अधिकारी व जवान घटनास्थल पहुंचे। आसपास के लोगों से शव का पहचान कराने का प्रयास किया गया। हालांकि किसी ने पहचाने से इन्कार कर दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहां फेंक दिया गया है। हालांकि पुलिस मृतक का पहचान होने के बाद ही कुछ भी कहने की बात कह रही है। बताया जाता है कि इस गांव के लोग सुबह ठहलने निकले थे। इसी दौरान पानी में तैरात हुआ शव पर उनलोगों की नजर पड़ी।
वर्जन
हत्या का मामला है या पानी में डूबने से इसकी मौत हुई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकता है। फिलहाल यूडी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में कोई लिखित शिकायत मिलता है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शव का पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
जेएन सिंह, थाना प्रभारी, चितरा