लौह पुरुष ने देश को एकसूत्र में बांधा
जागरण संवाददाता, देवघर : राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक भारत रत्न सह लौहपुरुष सरदार
जागरण संवाददाता, देवघर : राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक भारत रत्न सह लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। केके स्टेडियम में सांसद निशिकांत दुबे, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त संजय ¨सह, अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी बीबी राय, स्वयं सेवी संगठनों, डीएसए सदस्य, बैंक पदाधिकारियों ने रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया।
सबसे पहले एकता व स्वच्छता से संबंधित शपथ ली गई। फिर अतिथियों ने एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ केके स्टेडियम से शुरू होकर पटेल चौक पर पूरी हुई। वहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सांसद ने कहा कि आजादी और फिर आजाद भारत में देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अतुलनीय कार्य किया। सरदार बल्लभ भाई पटेल एकता के प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए न्यौछावर किया।
उपायुक्त ने कहा कि सरदार पटेल ने कश्मीर से कन्याकुमारी को एकता के सूत्र में पिरोया। उनके आदर्श को जीवन में उतारना चाहिए। हमारे देश की एकता और अखंडता अटूट है। भारत ही एक मात्र ऐसा देश है, जहां विभिन्न धर्म, संप्रदाय व जाति के लोग प्यार और सद्भावना के साथ रहते हैं। आजादी मिलने के बाद देश में 500 से अधिक रियासतें थी, जिन्हें मिलाकर एक देश का गठन करना मुश्किल था लेकिन लौह पुरुष ने ऐसा किया।
----------------------------
एकजुटता के लिए लगाई दौड़
मधुपुर (देवघर) : गांधी चौक स्थित सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद व भाजपा नगर इकाई अध्यक्ष अवनी भूषण आदि ने श्रद्धासुमन अíपत किया। अनुमंडल एवं नगर परिषद प्रशासन की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। दौड़ में अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्व मंत्री नगर परिषद अध्यक्षा लतिका मुर्मू, पुलिस इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, नप कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, समाजसेवी अर¨वद कुमार ने भाग लिया। लोगों ने लौह पुरुष के बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। मधुपुर महाविद्यालय के कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ पशुपति कुमार राय, डॉ रत्नाकर भारती, डॉ भरत प्रसाद, डॉ रंजीत कुमार सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसके अलावा रीजनल लेवल यूथ फोरम भारत स्काउट स्काउट एंड गाइड ने भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर फेरी निकालकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया।