पुरूष प्रधान प्रथा को मिटाने की जरूरत
पालोजोरी (देवघर) : आज पुरुष प्रधान वाली प्रथा को मिटाने की जरूरत है। जब तक विकास कार्यों मे
पालोजोरी (देवघर) : आज पुरुष प्रधान वाली प्रथा को मिटाने की जरूरत है। जब तक विकास कार्यों में महिलाओं की सहभागिता नहीं होगी तब तक प्रदेश का संपूर्ण विकास नहीं होगा। उक्त बातें पालाजोरी प्रखंड स्थित बागदाहा पंचायत भवन में आयोजित बागदाहा आजीविका महिला संकुल गठन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रणधीर कुमार ¨सह ने कही । उन्होंने कहा कि जल्द ही विधायक निधि से संकुल स्तरीय बैठक करने के एक हॉल निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी। जहां महिलाएं अपनी आर्थिक व सामाजिक उन्नति को लेकर चर्चा कर सकेंगी। कहा कि सखी मंडल को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रुप से भी मजबूत बनाने की पहल चल रही है। मंत्री ने कहा कि पशुपालन, मधु पालन जैसी योजनाओं से सखी मंडल की महिलाओं को जोड़कर उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत किया जाएगा।। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत संकुल संगठन की अध्यक्ष सुमित्रा देवी , सचिव मुन्नी देवी , कोषाध्यक्ष कविता देवी , उपाध्यक्ष वीणा देवी व उपसचिव मीना देवी ने किया।