शिक्षक को बच्चों से मिलता हर रोज सम्मान
देवघर : बिलासी मोड़ स्थित एक होटल के सभागार में रविवार को झारखंड राजकीय प्रारंभिक श्ि
देवघर : बिलासी मोड़ स्थित एक होटल के सभागार में रविवार को झारखंड राजकीय प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (राष्ट्रपति पुरस्कार) विजेता गोपालपुर स्कूल के शिक्षक अर¨वद राज जजवाड़े व राज्यस्तरीय पुरस्कार पाने वाली श्वेता शर्मा के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। हालांकि पारिवारिक कारणों से श्वेता शर्मा समारोह में शामिल नहीं हो सकी। समारोह के दौरान संघ के संरक्षक सह समाजसेवी सुनील खवाड़े से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें बुके व प्रतीक के रूप में एक कलम भी भेंट की गई। वहीं शिक्षकों की ओर से संरक्षक को भी सम्मानित किया गया। मौके पर बोलते हुए इस सम्मान में माता-पिता सहित सभी शहरवासियों का प्यार और आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। वहीं संघ के संरक्षक ने कहा कि अर¨वद जजवाड़े को मिले सम्मान से देवघर के तमाम लोग अपने आपको गौरवाविंत महसूस कर रहे हैं। हालांकि देवघर के लिए यह कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले 56 साल पूर्व स्व. सूरनाथ झा को भी यह सम्मान मिल चुका है। इसके बाद एक लंबे समय तक जिले में किसी को पुरस्कार नहीं मिला। दो साल पूर्व कुंदन झा ने पुरस्कार प्राप्त कर खाई को कम करने का काम किया। उनके बाद युवा शिक्षक ने यह सम्मान प्राप्त किया। कहा कि अर¨वद न केवल युवाओं के लिए यूथ आइकॉन बन चुके हैं बल्कि अन्य शिक्षकों के लिए प्ररेणा का स्त्रोत बन गए हैं। वहीं 6 अक्टूबर को देवघर में होने वाले राष्ट्रीय कवि संगम का वार्षिक अधिवेशन में संगम परिवार की ओर से इन्हें सम्मानित किया जाएगा। मौके पर अशोक कुमार मिश्र, मंजर हसन, मंगलेश्वर उरांव, प्रमोद झा, कुंदन झा, संजय दास, लक्ष्मीनारायण, मदन कुमार रत्न, विरेंद्र अग्रवाल, राजेश मिश्रा, अश्विनी पाठक, बसंत कुमार ठाकुर, जूली झा आदि मौजूद थे।