लोकसभा चुनाव से पहले शुरू होगा राम मंदिर का निर्माणः साक्षी महाराज
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
By Edited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 10:11 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 03:41 PM (IST)
पथरोल (देवघर), जेएनएन। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को मधुपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कांग्रेस के अधिवक्ता फैसला 2019 के बाद देने की पैरवी न्यायालय से कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला हर हाल में मंदिर निर्माण के पक्ष में होगा। पाकिस्तान के सबंध में उन्होंने कहा कि वह कुत्ते की पूंछ की तरह है जो कभी सीधी नहीं होती। पूंछ काटने पर ही वह सीधा होगा। पाकिस्तान द्वारा हमारे जितने सैनिक मारे जा रहे हैं, हम पाकिस्तान के दोगुने सैनिक मार रहे हैं।
1999 से पहले हम कश्मीर में तिरंगा तक फहरा नहीं सकते थे पर आज जम्मू, श्रीनगर में हर सरकारी कार्यालय में तिरंगा शान से लहरा रहा हैं। इस मौके पर उद्योगपति परमेश्वर गुटगुटिया, अरुण गुटगुटिया, आकाश गुटगुटिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें