सेफ्टी टैंक हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंच रहे जनप्रतिनिधि
मधुपुर विधायक सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हा
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 05:08 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 05:08 PM (IST)
संवाद सूत्र, देवीपुर : मधुपुर विधायक सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हाफिजुल हसन समेत झामुमो किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेज नारायण वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष जुलेश मरांडी, बानेश्वर किस्कु, सहूद अंसारी, लखन बास्की, लक्ष्मण मुर्मू, दिनेश दास, गोपाल मंडल समेत कई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्व.गोविद मांझी के शोकाकुल परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि मंत्री के विवेकाधीन कोष से राहत प्रदान किया जाएगा। नेताओं ने राजेश बरनवाल के घर जाकर भी संवेदना जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। सभी झामुमो नेता पिरहाकट्टा गांव निवासी लीलू मुर्मू की विधवा और वृद्ध पिता से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और ढाढ़स बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें