विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जसीडीह में साधु के वेश में बुजुर्ग ने किया बच्ची का अपहरण, रेल पुलिस ने दबोचा

Published: Wed, 12 Aug 2026 06:42 PM (GMT+05:30)

जसीडीह रेल पुलिस ने साधु के वेश में एक वृद्ध को 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जसीडीह स्टेशन पर साधु के वेश में पकड़ा गया पटना का मनोज गिरी। (फोटो जागरण)

जसीडीह स्टेशन पर साधु के वेश में पकड़ा गया पटना का मनोज गिरी। (फोटो जागरण)

संवाद सहयोगी, जसीडीह (देवघर)। जसीडीह रेल थाना की पुलिस ने साधु के वेश में एक वृद्ध अपहरणकर्ता को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित पटना के फतुहा का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार मेला ड्यूटी में आए धनबाद जैप तीन के आरक्षी शंकर सिंह पोस्ट नंबर 18 प्लेटफार्म संख्या दो पर प्रतिनियुक्त है। वह अपने अन्य सहयोगियों के साथ गश्त लगा रहा था।

इसी दौरान 60 वर्षीय वृद्ध नजर आया जो साधु के वेश में एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची को साथ लेकर बैठा था। बच्ची काफी रो रही थी। इसी दौरान जवान की नजर बच्ची पर पड़ने के बाद उससे पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने साधु से भी पूछताछ की।

पूछताछ करने पर उसने बताया कि बच्ची उसकी पोती है। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने बताया कि कि वह बिहार के लक्खीसराय जिला के किऊल थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसे पहले बहला-फुसलाकर और चाकू का भय दिखाकर किऊल स्टेशन पर किसी ट्रेन में जबरदस्ती चढ़ा दिया और अब उसे कहीं ले जाया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी साधु को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह पटना जिला के फतुहा थाना अंतर्गत गोविन्दपुर महारानी चौक का निवासी है। उसका नाम मनोज गिरी है।

घटना को लेकर जैप जवान के आवेदन पर जसीडीह जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष भेज दिया है।