Move to Jagran APP

सारे अवरोध हटाकर बनाएंगे राम मंदिर : साध्वी प्राची

साध्वी प्राची ने कहा कि गंगा अपनी दिशा बदल सकती है, लेकिन राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कोई नहीं रोक सकता।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 12 Apr 2017 05:38 AM (IST)Updated: Wed, 12 Apr 2017 05:46 AM (IST)
सारे अवरोध हटाकर बनाएंगे राम मंदिर : साध्वी प्राची
सारे अवरोध हटाकर बनाएंगे राम मंदिर : साध्वी प्राची

जासं, देवघर। साध्वी प्राची ने कहा कि गंगा अपनी दिशा बदल सकती है, लेकिन राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कोई नहीं रोक सकता। सारे अवरोध हटा राममंदिर बनाकर रहेंगे। तथाकथित सेक्यूलर नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनको हिंदू शब्द से पेट में दर्द होता है। भगवान श्रीराम का प्रमाण मांगने वालों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि क्या इनके पिताजी जर्मनी या जापान से आए थे। लोगों से कहा कि हिन्दुस्तान की सभ्यता, संस्कृति की रक्षा के लिए एक होना होगा। तलाक पर कहा कि हिंदू धर्म में तलाक नहीं होता, यहां सात फेरे लिए जाते हैं जिसे सात जन्मों तक निभाया जाता है। उन्होंने आरएसएस को अनुशासन एवं देशभक्ति की मिसाल बताया।
--------
गोहत्या रोकने के लिए बने सशक्त कानून : रणधीर
देवघर : विराट हिंदू समागम को संबोधित करते कृषिमंत्री रणधीर ङ्क्षसह ने कहा कि झारखंड में बढ़ रहे धर्मांतरण को रोकने के लिए विराट हिंदू समागम का आयोजन किया गया। देश में एक सशक्त कानून बनाकर गोहत्या रोकनी होगी। झारखंड में गोसेवा के लिए गोशाला को अनुदान दिया गया है। अब हिंदू जागृत हो रहा है। विश्व में सुख-शांति की औषधि हिंदुत्व ही है। 21वीं सदी भारत का है यह विश्व देख रहा है।
---
धर्मांतरण रोकने की पहल करें संघ प्रमुख : उज्ज्वल
धर्म-संस्कृति रक्षा समिति झारखंड के संयोजक सह कथावाचक उज्ज्वल शांडिल्य महाराज ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से आग्रह किया कि झारखंड में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहा है, इसे रोकने की पहल करें। कहा कि समागम की अध्यक्षता जगतगुरु पद्मश्री रामभद्राचार्य महाराज को करना था, लेकिन वह नहीं आ सके। इंदौर से उनका जहाज उड़ान नहीं भर सका।
--------
तीन तलाक ही नहीं, बहुविवाह पर भी लगे रोक : डॉ. अफजाल
सारठ (देवघर) : दुनिया को आध्यात्म की राह दिखाने वाले नटराज की धरती देवघर के सारठ में एक तरफ साध्वी प्राची ङ्क्षहदुत्व का भाव जगा रही थीं तो दूसरी ओर राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय नेता अपना मूल सनातन धर्म बता रहे थे। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक डॉ. अफजाल ने जब मंच से भारत माता की जय और वंदेमातरम का नारा लगाया, तो उपस्थित लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि देश के अंदर एक ही सूत्र है, वह है ङ्क्षहदुत्व। भारत में रहने वाले मुसलमान केवल निकाह अरबी से लिया, जीवन की तीन महत्वपूर्ण पद्धति जन्म, मृत्यु एवं शादी सनातन ङ्क्षहदू पद्धति से ही लिया। अरब में दुल्हन सादे लिबास में होती है, जबकि यहां लाल रंग के जोड़े में दुल्हन होती है। मृत्यु के समय सउदी अरब में दुख नहीं मनाया जाता, लेकिन भारत के मुसलमान मनाते हैं। राम-कृष्ण का जन्मदिन मनाते हैं, उसी तरह हजरत मोहम्मद का जन्मदिन भी मनाते हैं, यही ङ्क्षहदू पद्धति है। ङ्क्षहदू समागम के मंच से अफजाल ने नफरत करने वालों को संदेश दिया कि देश के मुसलमान गोमाता की हत्या नहीं चाहते, जो गोहत्या करते हैं उसे मृत्युदंड होना चाहिए। देश के मुसलमान धारा 370 को समाप्त करने एवं देश में एक झंडा एक संविधान चाहते हैं। अयोध्या में राममंदिर बने एवं तीन तलाक समाप्त हो इसे लेकर राष्ट्रीय मुस्लिम मंच हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। मंच प्रधानमंत्री से मिलकर तीन तलाक को रोकने के साथ साथ बहु विवाह प्रथा को भी रोकने की वकालत करेगा। ङ्क्षहदुत्व एक ऐसा सूत्र है जिससे भारत पुन: विश्वगुरु बन सकता है।
-----------
राममंदिर तो बनकर रहेगा : डॉ. मुस्तफा
- मुसलमान के घर जन्म लिया, पढ़ाई ईसाई के यहां हुई, लेकिन संस्कार आरएसएस में मिला

loksabha election banner

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच छात्र इकाई के संयोजक डॉ. मुस्तफा खान ने कहा कि मुसलमान के घर जन्म लिया, पढ़ाई ईसाई के यहां हुई, लेकिन संस्कार आरएसएस में मिला। सेक्यूलर नेताओं पर प्रहार करते कहा कि जय श्रीराम का नाम लोगे तो ऊपर जाकर तर जाओगे। इसलिए भारत माता की जय बोलो। राममंदिर तो बनकर रहेगा। मुस्तफा गरजे भारत का मुसलमान राष्ट्रवादी है, सनातनी है। यहां रहने वाले हर एक मुसलमान एवं सिख के पुरखों की चर्चा करते कहा कि वह सभी ङ्क्षहदू थे। ङ्क्षहदू-मुसलमान के नाम पर नहीं बंटने की सलाह दी, कहा कि गोहत्या पर प्रतिबंध लगेगा। पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि जो मुसलमानों को भटकाने का काम कर रहे हैं उनको मुख्यधारा में लाने का प्रयास करना होगा।

धनबाद में आयकर विभाग ने कई जगह की छापेमारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.