नागरिकता कानून के समर्थन में निकाली रैली
नागरिकता कानून के समर्थन में तिवारी चौक से रविवार को बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकत्र्ताओं ने जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता की अध्यक्षता में जन जागरूकता रैली निकाली।
देवघर : नागरिकता कानून के समर्थन में तिवारी चौक से रविवार को बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकत्र्ताओं ने जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता की अध्यक्षता में जन जागरूकता रैली निकाली। रैली में देवघर विधायक नारायण दास सहित महिला मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के पूर्व भाजपाइयों ने तिवारी चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। रैली में शामिल लोगों ने तिवारी चौक, वीआइपी चौक, टॉवर चौक सहित अन्य मार्गो का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक करने का काम किया। मौके पर विधायक नारायण दास ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर जिन लोगों को या तो जानकारी नहीं है या फिर वह जानबूझकर इसका विरोध कर रहे हैं। कहा कि पार्टी इस कानून के विषय में गांव-गांव जाकर लोगों को पूरी जानकारी देगी। पूरा देश इस कानून के साथ है। मौके पर उपमहापौर नीतू देवी, नवल राय, संजीव राज जजवाड़े, चंद्रशेखर खवाड़े, आशीष दुबे, गोविद राय, विजया सिंह, राजीव सिंह, रूपा केशरी, अभयानंद झा, सोनाधारी झा, सुमित आनंद, संजय तिवारी, प्रवीण राय सहित अन्य शामिल थे।