Move to Jagran APP

राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुआ देवघर का राजेंद्र

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के लिए मिला पुरस्कार

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 05:51 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 05:51 PM (IST)
राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुआ देवघर का राजेंद्र
राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुआ देवघर का राजेंद्र

जागरण संवाददाता, देवघर: सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के छात्र राजेंद्र कुमार साव को केंद्र सरकार के खेल व युवा मामलों के मंत्रालय की तरफ से वर्ष 2017-18 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से नवाजा गया है। मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजेंद्र को सम्मानित किया। एएस कॉलेज देवघर की राष्ट्रीय सेवा योजना का टीम लीडर राजेंद्र देशभर के 30 स्वयंसेवकों में 14 वें पायदान पर रहा था।

loksabha election banner

बता दें कि गिरिडीह स्थित देवरी थाना के चतरो माधोपुर का मूल निवासी राजेंद्र का पूरा परिवार देवघर नगर थाना स्थित बेलाबागान में रहता है। राजेंद्र ने देवघर में विभिन्न क्षेत्रों में फैली सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया था। रक्तदान, पौधारोपण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए थे। गरीब और असहाय बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा देने में भी महती भूमिका निभाई। राजेंद्र निर्वाचन आयोग के ब्रांड अंबेसडर भी रहा है।

राजेंद्र तीन बार विश्वविद्यालयस्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार, द अचीवर्स अवार्ड, अटल रत्न अवार्ड, विवेकानंद आइकन अवार्ड, यंग इंडिया चेंज मेकर अवार्ड, इंडिया स्टार आइकन अवार्ड, नेशनल लीडरशिप अवार्ड, प्राइड ऑफ इंडिया अवॉर्ड से नवाजे गए हैं।

इधर, राष्ट्रपति के हाथों पुत्र के सम्मानित होने पर राजेंद्र की मां सुमन देवी और पिता त्रिवेणी साव के अलावा भाई राजेश कुमार साव एव संतु कुमार साव, बहन रूपा कुमारी खुश हैं। एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार, पूर्व क्षेत्रीय निर्देशक दीपक कुमार, योगेंद्र कुमार, अशोक कुमार, झारखंड राज्य एनएसएस समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार, मार्गेट टुडू, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, प्रतिकुलपति हनुमान प्रसाद शर्मा, कुलसचिव डीएन सिंह आदि ने हर्ष जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.