पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में शामिल करे सरकार
जागरण संवाददाता, देवघर : पेट्रोल व डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ झारखं
जागरण संवाददाता, देवघर : पेट्रोल व डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा शुक्रवार को टावर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम में हर दिन अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। इस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। इस वृद्धि के चलते जनता त्राहिमाम कर रही है। पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने के बार अन्य वस्तुओं की कीमत भी बढ़ रही है। जिसका परिणाम है कि आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल को जीएसटी में शामिल करने के साथ दाम कम किए जाने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आगे भी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य मो. नौशाद, कार्यकारी अध्यक्ष दिलावर हुसैन, सचिव संजय शर्मा, निर्मला भारती, नगर अध्यक्ष सुरेश शाह, जयनाथ मंडल, विपिन यादव, सरोज ¨सह, विजय दास, करण मंडल व नारायण मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।