नहीं ले पाए ई पास तो न हों निराश
जागरण संवाददातादेवघर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की अभिलाषा लेकर देवघर आए भक्त अब निराश नही
जागरण संवाददाता,देवघर: बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की अभिलाषा लेकर देवघर आए भक्त अब निराश नहीं होंगे। ई-पास से टाइम स्लॉट में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक हजार यात्रियों के पूजा कराने का इंतजाम है। जिला प्रशासन ने थोड़ा लचीला रुख अपनाया है। डीसी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा है कि यदि कोई भक्त आ गए हैं और ई पास नहीं ले सके हैं तो उनको भी दर्शन करा दिया जाएगा। बशर्ते समय सीमा के भीतर आए हों। साथ ही, भीड़ अधिक नहीं हो। सब कुछ सामान्य रहने पर यह सुविधा देने पर विचार किया जा सकेगा। प्रशासन का एक ही मकसद है कि यहां आए भक्तों को सुविधा दी जाए। पुरोहित भी बनवा सकते यजमान का ई पास
पुरोहित व यजमान का रिश्ता सदियों से चला आ रहा है। इसका खयाल रखते हुए ही प्रशासन ने तय किया है कि पुरोहित चाहें तो वह अपने यजमान का ई पास बनवा सकते हैं। यजमान का आधार लेकर ऑनलाइन पास बनवा सकते हैं। निर्धारित टाइम स्लाट पर आने के बाद पूजा अर्चना के लिए कतारबद्ध होते वक्त अपना परिचय पत्र दिखाएंगे। दरअसल तीर्थपुरोहित ने पिछले दिनों यह सवाल उठाया था कि सभी यात्री स्मार्टफोन वाले नहीं होते हैं। उनका विकल्प तो होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने का प्रशिक्षण देगा प्रशासन
उपायुक्त ने जागरण से बातचीत में कहा कि पुरोहित समाज से युवा वर्ग यदि ई पास बनाने का प्रशिक्षण लेना चाहते हैं तो वह अपनी इच्छा जाहिर करें। जिला प्रशासन उनके प्रशिक्षण का इंतजाम करेगा। उनको पूरी तरह प्रशिक्षित कर दिया जाएगा। कहा कि यात्रियों को हर संभव सुविधा देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।