200 ने कराया पंजीयन, मात्र 84 ने किया दर्शन
संवाद सूत्र देवघर बाबा मंदिर में गुरुवार को भोलेशंकर के दर्शन के 200 लोगों ने पंजीयन कर
संवाद सूत्र, देवघर : बाबा मंदिर में गुरुवार को भोलेशंकर के दर्शन के 200 लोगों ने पंजीयन कराया, लेकिन 84 ने ही दर्शन किया। मंदिर का पट सुबह चार बजे खुला और पुजारी विद्या झा ने विशेष पूजा की। सरकारी पूजा के पहले बाबा को कच्चा चल अर्पित किया गया। सरकारी पूजा के बाद पुरोहित समाज के लोगों ने बाबा की पूजा की। उसके बाद आम श्रद्धालुओं को दर्शन कराया गया। सभी को वीआइपी गेट से प्रवेश कराया गया। सभी को अंदर प्रवेश कराने के दौरान उनके दर्शन की पर्ची व पहचान पत्र की जांच की गई। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुबह दस बजे बाबा पट दर्शन के लिए बंद कर दिया।
मंदिर को 2.58 लाख की आय
बाबा मंदिर परिसर स्थित सभी विकास कोष को खोला गया। विकास कोष छह माह के बाद खोला गया। इनसे मंदिर को 2 लाख 58 हजार 440 रुपये की आय हुई। पैसे की गिनती प्रशिक्षु आइएएस संदीप मीणा की निगरानी में की गई। दान की राशि को प्रशासनिक भवन में रखा गया है। गिनती शाम को पूरी हुई। सूत्रों के मुताबिक काफी दिनों बाद गोलक खोले जाने के कारण काफी संख्या में नोट गल गए। जिस कारण काफी नुकसान हुआ है। हालांकि मंदिर प्रशासन इस बारे में कुछ भी नहीं बता रही।