बाल दिवस पर छात्राओं ने किया योग
भारत के प्रथम राष्ट्रपति पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती गुरुवार को बैद्यनाथ की नगरी में बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जागरण संवाददाता, देवघर : भारत के प्रथम राष्ट्रपति पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती गुरुवार को बैद्यनाथ की नगरी में बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रिखिया स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मन मोह लिया। छात्रों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया तो कविता पाठ से भी लोगों को बांधे रखा। वहीं नाटक मंचन कर संदेश भी दिया। प्राचार्य नीलाद्रि शेखर भुइयां ने बाल दिवस के बारे में विस्तार से बताया तो पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर भी प्रकाश डाला। उधर हिदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के ओर से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीजिनल डिप्टी डाइरेक्टर ऑफ एजुकेशन आरके प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षक को हमेशा छात्रों के लिए ही होना चाहिए। साथ ही शिक्षक को इतना क्षमतावान होना चाहिए की वह अपनी पूर्ण क्षमता को अपने विद्यार्थियों को दे पाएं। आप लोग अपने जीवन में शॉर्टकट से बचें। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता हैं। आप लोग जब भी प्रशिक्षण के लिए विभिन्न विद्यालयों में जाये तो बेसिक पर अवश्य ही ध्यान दें। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार पांडेय ने कहा कि पं जवाहरलाल नेहरू भारतवर्ष के ही नहीं सम्पूर्ण विश्व के साम्यवादी नेताओं में अग्रणी हैं। बच्चों के बहुत प्रिय थे। इसीलिए बच्चे इन्हे प्रेम से चाचा नेहरू पुकारते हैं।
संत माइकल में सांस्कृतिक कार्यक्रम : ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित संत माइकल विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने अनी मनभावन प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सुयश एकादश ने जीता मैच : बाल-दिवस पर अनिल कुमार शकुंतला देवी आवासीय विद्यालय, मोहनपुर में क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। मैच का उद्घाटन शिशुपालन एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के चेयरमेन इंद्र नाथ झा ने किया। प्रहर्ष एकादश और सुयश एकादश के बीच 12-12 ओवर का मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुयश एकादश की टीम ने छह विकेट पर 134 रन का लक्ष्य दिया। इसमें 24 गेंद पर 34 रन फारुक ने बनाया। प्रहर्ष एकादश की ओर से प्रकाश ने 26 गेंद पर 43 रन बनाए लेकिन प्रहर्ष की टीम विरेन्द्र कुमार की घातक गेंदबाजी के कारण 99 पर सिमट गई।