Move to Jagran APP

बहुरूपिया मंत्री की चाल को अच्छी तरह समझती है मधुपुर की जनता

संवाद सहयोगी मधुपुर पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार ने कहा कि मधुपुर विध

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 11:29 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:29 PM (IST)
बहुरूपिया मंत्री की चाल को अच्छी तरह समझती है मधुपुर          की जनता
बहुरूपिया मंत्री की चाल को अच्छी तरह समझती है मधुपुर की जनता

संवाद सहयोगी, मधुपुर : पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार ने कहा कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव हेमंत सरकार के ताबूत की अंतिम कील होगी। उपचुनाव में भाजपा की जीत होने के साथ प्रदेश में झामुमो, कांग्रेस, राजद के गठजोड़ की सरकार का अंत हो जाएगा। उक्त बातें शनिवार की देर शाम करीब ढाई माह बाद मधुपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने राज पलिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने प्रखंड, नगर समेत विभिन्न मंडलों के नव मनोनीत अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा की पारिवारिक कारणों से करीब तीन माह झारखंड से अलग रहे। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में मधुपुर की जनता का प्यार और आशिर्वाद मिलता रहा। मधुपुर विधानसभा का उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने में लगी है। दो-तीन महीने से विधानसभा में एक भ्रम की स्थिति फैला दी गई है। भ्रम फैलाने वाले लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि मधुपुर विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की परंपरागत सीट रही है। शुरू से मधुपुर से भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ती आ रही है और इस बार पार्टी ही लड़ेगी। आजसू के साथ गठबंधन है। पार्टी गठबंधन धर्म निभाएगी। बीजेपी और आजसू मधुपुर विधानसभा साथ होकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। टिकट पार्टी संगठन तय करेगी। पार्टी जिसको भी टिकट देगी, पार्टी के हर समर्पित कार्यकत्र्ता साथ खड़े रहेंगे। मधुपुर की जनता को भाजपा के पांच साल और जेएमएम के कार्यों का मूल्यांकन करना चाहिए। हेमंत सरकार के कार्यकाल में जगह- जगह हत्या, मारपीट, सांप्रदायिक तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। प्रतिमा विसर्जन कई जगह पर रोकने से इस तरह की घटना घटी।

loksabha election banner

बहरूपिया बनकर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं मंत्री : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने बिना नाम लिए कहा कि एक मंत्री बहरूपिया बनकर मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में घूम रहा है। जबकि खुद की विधानसभा संभल नहीं रही है। लेकिन बहरूपिया मंत्री ने ठेका ले लिया है। गांव-गांव घूमने कर जिताने का दावा कर रहे हैं। यहां की जनता को इस बहरूपिया मंत्री से बचना होगा। सरकार से लग्जरी गाड़ी, सुरक्षा उपलब्ध है। रांची की गलियों में तो पूरे तामझाम के साथ मंत्री चलते हैं लेकिन खुद को गरीब दिखाने के लिए देवघर में आकर टेंपू पकड़ लेते है। मंत्री जनता को उल्लू बनाने की जितनी भी कोशिश कर ले, मधुपुर की जनता बहुत ही समझदार और जानकार है।

मौके पर जिला परिसद सदस्य बलबीर राय, नगर अध्यक्ष गोपी बर्मन, प्रखण्ड अध्यक्ष अवध प्रसाद भैया, अरविद कुमार, बिनु अवनी भूषण, प्रमोद विद्यार्थी, सुशांत राय, मुखिया सुशील कुमार सिंह, शोक गोंड़, ओम प्रकाश सिंह, ऐनूल होदा, अभिषेक गुटगुटिया, सुनीता जायसवाल, महेश बथवाल, रंजीत डालमियां सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.