नशाखुरानी गिरोह के शिकार हुए दो रेलयात्री
जागरण संवाददाता देवघर ट्रेन में सफर के दौरान नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुए दो व्यि
जागरण संवाददाता, देवघर : ट्रेन में सफर के दौरान नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुए दो व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। यहां दोनों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। इलाज के बाद स्थिति में सुधार होने पर चांदन थाना क्षेत्र अर्जुन यादव बिना किसी सूचना के अस्पताल से चला गया। गिरिडीह जिला के देवरी थाना क्षेत्र स्थित हरिरायडीह निवासी दामोदर यादव अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों कोलकाता-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन से कोलकाता से जसीडीह आ रहे थे। सीतारामपुर के समीप एक व्यक्ति ने दोनों को विश्वास में लेकर चाय पिलाई। चाय पीने के कुछ देर बाद ही दोनों बेहोश हो गए। जब ट्रेन जसीडीह पहुंची तो दोनों बोगी में बेसुध पड़े थे। अन्य यात्रियों की नजर दोनों पर पड़ी। इसकी जानकारी जसीडीह जीआरपी को दी गई। जीआरपी की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।