यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi Dhanbad Visit : लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में 'ट्रेन' को ग्रीन सिग्नल, इस सीट पर टिकी भाजपा की नजर
PM Modi Dhanbad Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को झारखंड में ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। राजनीति के जानकार ...और पढ़ें

आरसी सिन्हा, देवघर। धनबाद के सिंदरी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन रेल सेवा का शुभारंभ किया, इसमें एक देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। मोहनपुर स्टेशन पर सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, विधायक नारायण दास ने मुख्य रूप से हरी झंडी दिखाई।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन से बाबा बैद्यनाथ मंदिर और मां कामाख्या शक्तिपीठ एकसाथ जुड़ जाएगा। प्रधानमंत्री ने देवघर-गोड्डा को सीधे जोड़ने वाली मोहनपुर-हंसडीहा 38 किमी रेल लाइन का भी उद्घाटन किया।
वीर योद्ध की धरती
अंग्रेजों से लड़ने वाले वीर योद्धा की धरती संताल परगना के लोगों का कहना है कि आजादी के बाद भी आर्थिक और सामाजिक रूप से विकसित नहीं हो सका। उसका सबसे बड़ा कारण केंद्र और राज्य में बैठी सरकार का ध्यान नहीं देना था।
आधारभूत संरचना की समस्या से जूझते संताल परगना पर किसी प्रधानमंत्री की नजर नहीं पड़ी। जनता को ऐसा जनप्रतिनिधि नहीं मिला जो गरीब, किसान और आमजन की समस्या से अपने को जोड़ सके।
इतिहास खुद को दोहराता है
संयोग देखिए इतिहास कैसे खुद को दोहराता है। याद होगा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 25 मई 2018 को धनबाद की धरती से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवघर को दो बड़ी सौगात एम्स और एयरपोर्ट का शिलान्यास कर दी थीं।
2022 में उसका उद्घाटन हुआ। राजनीति के जानकार इसे मोदी का मास्टर स्ट्रोक मानते हैं। उसी तरह 2024 के आम चुनाव की घोषणा से पहले धनबाद की ही धरती से मोदी संताल परगना में दूसरा मास्टर स्ट्रोक लगा गए।
राजमहल सीट पर भाजपा की नजर
जानकार मानते हैं कि संताल परगना की एकमात्र सीट राजमहल पर भाजपा की नजर है। स्टेशन पर जुटे लोग आपसी चर्चा में कहते हैं कि ये मोदी की गारंटी है। गोड्डा सांसद की लोगों ने तारीफ की।
स्थानीय निवासी शिवराम सिंह ने कहा कि कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि देवघर से गोड्डा तक सीधी ट्रेन चलेगी। इसी तरह मनोहर प्रसाद ने कहा कि वास्तव में जनता के लिए यही सबसे बड़ी सहूलियत होती है कि वह कम पैसे में अपने गंतव्य तक पहुंच जाए।
यह भी पढ़ें
