Move to Jagran APP

देवघर महाविद्यालय में छात्र मोर्चा ने किया पौधारोपण

झारखंड छात्र मोर्चा के जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को देवघर महाविद्यालय में पौधारोपण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलेज परिसर में पौधा लगाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार दास ने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी महाविद्यालयों में पौधारोपण किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 06:13 PM (IST)
देवघर महाविद्यालय में छात्र मोर्चा ने किया पौधारोपण
देवघर महाविद्यालय में छात्र मोर्चा ने किया पौधारोपण

जासं, देवघर : झारखंड छात्र मोर्चा के जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को देवघर महाविद्यालय में पौधारोपण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलेज परिसर में पौधा लगाया गया।

loksabha election banner

मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार दास ने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी महाविद्यालयों में पौधारोपण किया जाएगा। कहा कि पेड़-पौधों के बिना सृष्टि की कल्पना संभव नहीं है। मानव हो या जीव-जंतु सभी के जीवन का आधार पेड़-पौधे हैं। हमें अपना व आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखना है तो पौधे लगाना ही होगा। यह सबका दायित्व भी है कि साल में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।

मौके पर जिला सचिव सौरभ झा, जिला उपाध्यक्ष भाष्कर दुबे, नगर अध्यक्ष, कॉलेज अध्यक्ष संजय कुमार दास व नगर अध्यक्ष दयाल चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.