Move to Jagran APP

प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा, सबका कर्तव्य

अपने आसपास के लोगों को भी बच्चों ने इस कार्य के लिए प्रेरित किया। कहा कि देश की समृद्धि में सहायक प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा हम सबका कर्तव्य है। मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 05:43 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 05:43 PM (IST)
प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा, सबका कर्तव्य
प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा, सबका कर्तव्य

देवघर : कास्टर टाउन स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में 20 जुलाई से शुरू पौधारोपण महोत्सव का समापन रविवार को हो गया। प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। एक सप्ताह तक चले इस महोत्सव में कई प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया, जिसमें वर्ग एक से सातवीं तक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। विजेताओं की घोषणा करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया। पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में आस्था, जीत शिखा व आदित्य कुमार सौम्य ने प्रथम, पल्लवी कुमारी, अक्ष मिश्रा व सुमन कुमारी ने द्वितीय तथा यशव‌र्द्धन, श्रेया कुमारी व स्पर्श वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। हिदी स्लोगन प्रतियोगिता में अनिरुद्ध कुमार, आराध्या व आराध्या प्रिया ने बाजी मारी। जबकि सृष्टि दुबे, अंजली व कुमारी शैलजा को दूसरे तथा अनिकेत सिंह, आरव साह व आदित्य कुमार सौम्य को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। निबंध लेखन में सांची, सुनैना प्रिया व रानू शांडिल्य ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक में दिलीप कुमार सिंह, धीरज कुमार, राज गौरव व रंजना पाठक थे।

loksabha election banner

प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छोटे बच्चों ने 500 से अधिक पौधे लगाकर इतिहास रचा है तथा प्रधानमंत्री के क्लिन इंडिया व ग्रीन इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अपने आसपास के लोगों को भी बच्चों ने इस कार्य के लिए प्रेरित किया। कहा कि देश की समृद्धि में सहायक प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा हम सबका कर्तव्य है। मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.