सत्संग से वन विभाग को मिले डेढ़ हजार पौधे
जागरण संवाददाता देवघर पर्यावरण संरक्षण को लेकर सत्संग आश्रम की ओर से लगातार पौधारो
जागरण संवाददाता, देवघर : पर्यावरण संरक्षण को लेकर सत्संग आश्रम की ओर से लगातार पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं को पौधा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को सत्संग आश्रम के पुज्यपाद बाबाई दा के निर्देश पर वन विभाग को डेढ़ हजार पौधा उपलब्ध कराया गया। आश्रम के प्रतिनिधि ने विभाग के अधिकारी को पौधा सुपुर्द किया। आश्रम की ओर से उपलब्ध कराए गए पौधा को विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में लगाया जाएगा। इसके अलावा आश्रम की ओर से सुरातिलौना स्थित अटल पार्क में पौधारोपण किया गया। यहां अर्जुन का पौधा लगाया गया। पौधारोपण आश्रम के प्रतिनिधि मलय सरकार, लोकल बाडीज इम्पलाईज फेडरेशन के जिलाध्यक्ष संजय मंडल ने किया। मौके पर मलय सरकार ने कहा कि आश्रम की ओर से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण किया जा रहा है। लगातार पौधारोपण किया जा रहा है और आगे भी पौधारोपण का काम किया जाएगा। इसके अलावा आश्रम अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन पूरी तन्मयता के साथ निभा रही है।