Move to Jagran APP

नेहरू पार्क को अस्थायी वाहन पड़ाव बनाने की तैयारी

जागरण संवाददाता देवघर निगम क्षेत्र को जाम से छुटकारा दिलाने और यातायात व्यवस्था बेहतर ब

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 07:29 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 07:29 PM (IST)
नेहरू पार्क को अस्थायी वाहन पड़ाव बनाने की तैयारी
नेहरू पार्क को अस्थायी वाहन पड़ाव बनाने की तैयारी

जागरण संवाददाता, देवघर : निगम क्षेत्र को जाम से छुटकारा दिलाने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। खासकर बाबा मंदिर इलाके में नो-पार्किग जोन बनाने के लिए नेहरू पार्क में अस्थायी रूप से पार्किंग की व्यवस्था करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पार्क के अंदर जेसीबी मशीन की मदद से समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही कचरे को हटाने की भी व्यवस्था की जा रही है।

loksabha election banner

शनिवार को नगर प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने पार्क में कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने पार्क के अंदर अधिक से अधिक वाहनों का पड़ाव हो सके और पार्किंग से संबंधित चीजों का बेहतर तरीके से व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बाबाधाम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पूजा करने आते हैं। अपने वाहनों को शिवगंगा सहित आसपास इलाके में अवैध तरीके से पार्क कर देते हैं। इससे यहां जाम लगता है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही इस इलाके में ट्रैफिक दबाव बना जाता है। इसलिए नेहरू पार्क को अस्थायी रूप से पार्किंग को लेकर व्यवस्था की जा रही है। नेहरू पार्क में वाहनों को पार्क किए जाने के बाद इस इलाके की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम से छुटकारा मिल सकेगा। मौके पर नगर निगम के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.