पंडा धर्मरक्षिणी के चुनाव में शंख व घंटी नहीं होगा चुनाव चिन्ह
देवघर : 18 नवंबर को पंडा धर्मरक्षिणी का चुनाव होना है। गुरुवार को नाम वापसी के लिए शाम प
देवघर : 18 नवंबर को पंडा धर्मरक्षिणी का चुनाव होना है। गुरुवार को नाम वापसी के लिए शाम पांच बजे का समय दिया गया था। समय समाप्त होने तक एक भी प्रत्याशी ने चुनाव से अपना नाम वापस नहीं लिया। 20 उम्मीदवारों के बीच शुक्रवार को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए 25 चुनाव चिन्ह का चयन किया गया था लेकिन दो चिन्ह शंख व घंटी दोनों धर्म से संबंधित था इसलिए उसे हटा दिया गया। जिसमें चिन्ह का चयन करते समय यह ध्यान रखा गया है कि कोई राजनीतिक पार्टी या धर्म से जुड़ा नहीं हो। 23 चुनाव चिन्ह से ही लॉटरी के माध्यम से चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। नारियल, ¨रग, कप डीस, उगता सूरज, हवाई जहाज, बालटी, चापाकल, ताला चाभी, चश्मा, टेबल घड़ी, बल्ब, गैस चूल्हा, टोपी, मछली, घड़ा, छाता, लटू, पतंग, कूकर, घड़ी, पंख का चुनाव चिन्ह का चयन चुनाव समिति द्वारा किया गया है। चुनाव में कुल नामांकन 20 लोगों ने किया था।