Shravani Mela 2019: सावन की तीसरी सोमवारी पर 15KM तक कांवरियों का हुजूम VIDEO
Shravani Mela 2019. भोलेनाथ के दर्शन के लिए देवनगरी में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी है। रविवार की शाम से ही कतारबद्ध कांवरियों की लाइन 15 किलोमीटर से भी अधिक लंबी हो गई है।
देवघर, जासं। Shravani Mela 2019 - सावन की तीसरी सोमवारी पर बैद्यनाथधाम, देवघर में बोल-बम के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना है। भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए देवनगरी में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी है। चप्पा-चप्पा केसरियामय हो गया है।
श्रावणी मास के तीसरे सोमवार पर आप सभी को शुभकामनाएं।
पूरी हो शिवभक्तों की हर मनोकामना, यही है... भोलेनाथ से प्रार्थना#ShravaniMela2019 pic.twitter.com/uEScYcUpUZ— Raghubar Das (@dasraghubar) August 5, 2019
रविवार की शाम से ही कतारबद्ध कांवरियों की लाइन 15 किलोमीटर से भी अधिक लंबी हो गई है। अहले सुबह मंदिर का पट खुलते ही सरकारी पूजा के बाद बाबा पर जलार्पण किया गया। इसके बाद आम श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कराने की व्यवस्था की गई।
#shravanimela2019 #Sawan #shravan
सावन की तीसरी सोमवारी पर देवनगरी में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को 15 किमी लंबी कतार लगी है.. बोल बम #bolbum @JagranNews pic.twitter.com/CX8k4wIQES — Alok Kumar Shahi (@alokshahi5) August 5, 2019
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के तीसरी सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के लिए लाखों की तादाद में कांवरिया कतारबद्ध होकर सुबह 3.45 बजे से जलार्पण कर रहे हैं। इनकी सुविधा के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था, आवासन की व्यवस्था भी की गई है। तीसरी सोमवारी को अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए कांवरियों की सेवा में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र कुमार सिंह मुस्तैद व तत्पर हैं। जगह जगह व्यवस्थाओं के निरीक्षण के क्रम में श्रद्धालुओं के बीच पेयजल, फल, शरबत आदि का भी वितरण स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से किया जा रहा है।
सावन की तीसरी सोमवारी व नाग पंचमी के संयोग से बाबा नगरी में अप्रत्याक्षित भीड़ होने के कारण कांवरियों की सेवा के लिए देवघरवासी अपने-अपने घरों से निकलकर कांवरियों को शरबत, पानी, फल, आदि वितरण करते नजर आये। इसकेे अतिरिक्त कई निःशुल्क सेवा शिविर भी लगया गया है, जो पूरे मेला के दौरान कांवरियों की निःशुल्क सेवा करते है। मेला क्षेत्र में जगह-जगह पर सफाईकर्मियों की भी तत्परता दिख रही है। जगह-जगह पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जा रहा है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप