भक्तों ने निकाली श्याम प्रभु की निशान यात्रा
संवाद सूत्र, देवघर : खाटू वाले श्याम के भक्तों ने साल के पहले दिन मंगलवार को विशाल निशानयात्रा
By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Jan 2019 07:20 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 07:20 PM (IST)
संवाद सूत्र, देवघर : खाटू वाले श्याम के भक्तों ने साल के पहले दिन मंगलवार को विशाल निशानयात्रा निकाली। प्रेम व भाईचारा के संदेश को लेकर मारवाड़ी ब्राह्मण संघ भवन से 101 निशान लेकर कई श्याम प्रेमी निकले और श्याम कीर्तन मंडल स्थित मंदिर पहुंचकर खाटूवाले श्याम को निशान अíपत किया। शोभायात्रा में भक्तों ने कहा कि नव वर्ष की शुरूआत का इससे अनोखा कार्य नहीं हो सकता। निशान लेकर पहुंचे भक्तों का श्याम कीर्तन मंडल की ओर से स्वागत किया गया। सुनील अग्रवाल, मनोज झांझरिया, शंकर लाल सर्राफ, शिव सर्राफ, संतोष सुल्तानियां, रवि खंडेलवाल, विनय गुटगुटिया, बजरंग सर्राफ, सुनीता झांझरिया, मुरारी हिनसारिया के अलावा संघ के अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें